चंडीगढ़, 13 मार्च: हरियाणा सरकार ने CET (Common Eligibility Test) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि मई 2025 में CET परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएम सैनी का बयान: युवाओं की मांग पर किया बदलाव
सीएम सैनी ने कहा, “CET परीक्षा को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने हमसे बदलाव की मांग की थी। हमने उनके सुझावों पर विचार किया और परीक्षा प्रक्रिया में कुछ संशोधन किए हैं। अब परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार युवाओं के हित में फैसले ले रही है और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विपक्ष के हमले के बीच सरकार का जवाब
CET परीक्षा को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भर्तियों में देरी और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण प्रदेश के युवा परेशान हैं। इस पर सीएम सैनी ने कहा, “हमने बिना पर्ची, बिना खर्ची के 26,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं, और आने वाले समय में और भी पारदर्शी भर्तियां की जाएंगी।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
