Monday , 2 November 2026

Ambala News: स्कूल छोड़ने पर लौटाना होगा टैबलेट,

 एक अप्रैल सोमवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। सत्र के शुरुआत में ही शिक्षा विभाग ने 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी शुरू कर दी है। इन विद्यार्थियों को टैबलेट देने के लिए निर्देश भी जारी हो गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी ली थी। यह टैबलेट जिला गणित विशेषज्ञ एवं ई-अधीगम नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा की देखरेख में दिए जाएंगे। वहीं, विभाग ने टैबलेट देने से पहले इन विद्यार्थियों का आंकड़ा भी जुटा लिया है। वहीं, फेल होने वाले विद्यार्थी को स्कूल छोड़ने पर पहले दिया टैबलेट लौटाना होगा।
स्टॉक में से दिए जाएंगे टैबलेट
आगामी सत्र में कक्षा 10वीं में आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट दिए जाएंगे। अगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाला विद्यार्थी 10वीं कक्षा में फेल हो जाता है और वर्तमान विद्यालय की 10वीं कक्षा में ही पढ़ता है तो पूर्व में प्रदान किया गया टैबलेट अपने पास रखेगा।
चोरी या गुम होने पर जमा होगी FIR

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *