हरिय़ाणा डेस्क: कोरोना अपना विकराल रूप धारण कर चुका है। जिसके मद्देनजर प्रदेश के अनेक जिलों से ऑक्सीजन की कमी और एम्बुलेंस की कमी की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच अम्बालावासियो के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है। अम्बाला जिले में हरियाणा रोडवेज की 5 पिंक बसों को तब्दील करके एम्बुलेन्स बनाया गया है। ताकि आपात स्तिथि से निपटा जा सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वीओ- इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज डिपु के वर्कशॉप मैनेजर एमके शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियो के निर्देशानुसार हमने 5 पिंक बसों को एम्बुलेंस में तब्दील कर दिया है। जिनमे हर एक बस में 5 ऑक्सीजन युक्त बेड्स, एक स्ट्रेचर, चालक के लिए अलग से केबिन तैयार किया गया है। इसके इलवा 2 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलिंडर हर एम्बुलेंस में रखे जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इन एम्बुलेंस को चलायेग और किन किन इलाको में इन्हें लगाया जाएगा इसका फैसला सिविल सर्जन डॉ कुलदीप सिंह करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
