महाशिवरात्रि के चलते शुक्रवार को छावनी व शहर के मंदिरों में भगतों की भीड़ उमड़ी रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर कई मंदिर परिसरों में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया।
छावनी के ऐतिहासिक हाथी खाना मंदिर में भी शुक्रवार को सुबह चार बजे से ही जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा को देखते हुए यहां पर पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई थी। इसके साथ ही मंदिर के भीतर भी महिला व पुरुष कर्मी तैनात थे। जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा खीर, टिक्की, दूध का प्रसाद बांटा गया। शुक्रवार सुबह सबसे पहले आरती शुरू होगी। शिवलिंग का गंगाजल, दूध, भस्म, घी, शहद, सुपारी, भांग व बेल पत्र से चार पहर अभिषेक किया गया। इसमें सबसे पहले दोपहर 12 बजे, शाम चार बजे, शाम छह बजे और फिर रात 12 बजे अभिषेक किया गया।
महाशिवरात्रि पर निकाली भव्य बरात
महाशिवरात्रि को लेकर छावनी में जगह जगह शोभायात्रा भी निकाली गई। श्री हनुमान भगत मंडल की ओर से शिवरात्रि के चलते शुक्रवार शाम चार बजे भव्य बारात निकाली गई। इस बारात का शुभ आरंभ महेन्द्र पाल रैना, प्रधान सनातन धर्म शिव मन्दिर लाल कुर्ती बाजार द्वारा किया गया। अंबाला छावनी भगवान शिव जी को प्रथम तिलक लगाकर किया।शोभायात्रा में बम बम भोले के जयकारों से समूचा वातावरण गूंज उठा। शोभा यात्रा जिस क्षेत्र से निकलती, भक्तजनों ने पुष्पों की वर्षा की।भव्य बारात के पहुंचने पर सनातन धर्म शिव मन्दिर, लाल कुर्ती बाजार की धर्मशाला में शुभ विवाह के अवसर पर जयमाला करवाई गई।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
