अहमदाबाद |13 जून 2025 : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों में क्रैश हो गई। इस भयानक दुर्घटना में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे की पूरी कहानी: 2 मिनट में टूटा सैकड़ों जिंदगियों का सपना
एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी। लेकिन उड़ान भरने के सिर्फ दो मिनट बाद, विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर जा गिरा।
-
इस दौरान 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे।
-
विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक थे।
-
अब तक 241 यात्रियों और क्रू के शव बरामद किए जा चुके हैं।
हॉस्टल बना मौत का मैदान
जहां विमान गिरा, वह जगह बीजे मेडिकल कॉलेज का छात्र हॉस्टल था। हादसे के वक्त वहां 50 से अधिक लोग मौजूद थे।
-
हॉस्टल में अब तक 5 मौतों की पुष्टि हो चुकी है – जिनमें 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं।
-
मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है, और आशंका है कि आंकड़ा और बढ़ सकता है।
पहचान के लिए DNA टेस्ट, राहत कार्य तेज
-
DNA सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि शवों की पहचान की जा सके।
-
NSG की स्पेशल टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है।
-
अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग्स के साथ मलबे में दबे किसी भी जीवित व्यक्ति की तलाश कर रही है।
सिर्फ एक यात्री बचा, सभी की हालत नाजुक
इस हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बची है, जिसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।
-
मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं।
-
मृतकों की संख्या को देखते हुए यह हादसा भारत के अब तक के सबसे भयावह विमान हादसों में से एक बन गया है।
PM मोदी पहुंचे घटनास्थल, बोले- ‘तबाही का मंजर बेहद दुखद’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे, और सबसे पहले दुर्घटनास्थल का दौरा किया।
इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल में पीड़ितों और उनके परिवारजनों से मुलाकात की।
PM मोदी ने X (पूर्व Twitter) पर लिखा:
“तबाही का मंजर बेहद दुखद है। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों और अधिकारियों से मुलाकात की, जो लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”
Air India ने खोले हेल्पलाइन सेंटर्स
एअर इंडिया ने मृतकों के परिजनों की मदद के लिए विशेष हेल्प सेंटर्स की स्थापना की है:
-
भारत से कॉल करें: 1800 5691 444
-
विदेश से संपर्क करें: +44 8062779200
-
हेल्प सेंटर्स: अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सक्रिय
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
