चंडीगढ़ 7 दिसंबर (पल्लवी बंसल): ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मैदान में एक बार फिर से सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एडीलेड पहुंच गई हैं। बता दें 11 दिसंबर को इनकी शादी की पहली सालगिरह भी है। अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैजिसमे कि वो एडिलेड स्टेडियम में बैठी दिखाई दे रही हैं। अनुष्का इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जीरो’ के प्रमोशन में बिजी होते हुए भी थोड़ा ब्रेक लेकर वो पति विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन अनुष्का को एडिलेड स्टेडियम में देखा गया था। ये पहली बार नहीं हैं जब अनुष्का यूं मैदान में खेलते विराट को चीयर करती दिखाई दी है इससे पहले भी वह उनके अधिकतर मैचेस में दिखाई देती रही है। और इस बार तो 11 दिसंबर को इन दोनों की शादी की सालगिरह है तर्क यह भी दिए जा रहे है कि अनुष्का इसे सेलिब्रेट करने हीऑस्ट्रेलिया आई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
