नेशनल डेस्क: लखनऊ से रिश्तें को तार- तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिता और बुआ के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं पीड़िता ने इस मामले में स्थानीय थाने में पिता और बुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों पर पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी, के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता मां की मौत के बाद से बेटी से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। वहीं जब पीड़िता इसका विरोध करती तो बुआ जबरन पिता के कमरे में उसे भेजती थी।

आरोपी पिता ने पुलिस को दी ये दलील
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के विवेकानंद क्षेत्र का है। जहां पर दिल्ली में तैनात रेलवे के अफसर आरडी बाजपेई पर उनकी बेटी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि अगस्त 2020 को रेलवे अफसर आरडी बाजपेई की पत्नी मालिनी दत्त बाजपेई और बेटे सर्व दत्त बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मामले में आरडी बाजपेई की नाबालिग बेटी को इस दोहरे हत्याकांड का आरोपी बताते हुए दलील दी थी कि, 14 साल की नाबालिग बेटी ने अवसाद में आकर मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी लंबे समय से अवसाद में चल रही थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया था। वहीं इस मामले में पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था
।
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत किया मामला दर्ज
वहीं पीड़िता की माने तो आरोपी पिता मां की मौत के बाद से लगातार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है। पुलिस में इस मामले में जांच के बाद पिता आरडी बाजपेई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा है। अब इन दोनों को नोटिस देकर कोर्ट में तलब किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
