हम बात कर रहे हैं फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क। चक्री टोलेती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर और रितेश देशमुख की जबरदस्त कॉमेडी है। इस फिल्म में सलमान खान भी नज़र आ सकते हैं। ख़बर है कि फिल्म में सलमान खान का एक गाना होगा, वो भी चुलबुल पांडे जी की रज्जो यानि सोनाक्षी सिन्हा के साथ। सूत्रों के मुताबिक इस गाने का नाम ‘ नहीं फिसल गए’ है। कौसर मुनीर के लिखे गाने पर साजिद-वाजिद ने धुन तैयार की है। इस गाने की पूरी शूटिंग न्यूयॉर्क में हो चुकी है। इस गाने को वेलंटाइन डे पर रिलीज़ करने का प्लान है। सलमान खान, इसी साल दबंग 3 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे इससे पहले वो नेपाल में द-बंग टूर के लिए भी जाएंगे, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
