Saturday , 25 July 2026

नहीं दी 50 लाख की फिरौती, तो दुकान के बाहर बदमाशों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग!

यमुनानगर\ हरियाणा:- 50 लाख की फिरौती ना देने पर कुछ बदमाशो ने एक व्यापारी के शोरूम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने इस पूरी वारदात को सरेआम दिनदहाड़े अंजाम दिया और बेखौफ होकर मौके से भाग भी गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हर दूसरे दिन बदमाशो का तांडव

मामला यमुनानगर का है। जहां हर दूसरे दिन बदमाशो का तांडव कही न कही देखने को मिल रहा है और व्यपारी पहले से ही पुलिस के आगे अपनी सुरक्षा की गुहार लगा चुके है लेकिन बदमाशो की वारदात थमने का नाम नही ले रही। जिसका खामियाजा वहां के लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

बदमाशो ने मांगी थी 50 लाख रू की फिरौती

सासौली रोड स्थित एक गणेश ट्रेडर नामक एक शोरूम के मालिक सुमित से फोन कर बदमाशो ने 50 लाख रू की फिरौती मांगी थी। जिसको लेकर सुमित ने थाना फर्कपुर में इस संबंध में मामला भी दर्ज करवा दिया। पुलिस ने जब जांच की तो जिस नंबर से सुमित को फोन आया था वह हरियाणा उत्तर प्रदेश के बार्डर कलानौर के एक मकैनिक का निकला।

Read More Stories:-कुएं में दबे किसान लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग! फेल होती दिख रही NDRF की टीम!

स्पलेडर बाइक पर आए बदमाश

जिससे पुलिस पूछताछ तो कर रही है लेकिन वही दूसरी तरफ बीते दिनों पांच बजे के बाद शो रूम के बाहर दो बदमाश एक स्पलेडर बाइक पर आते हैं और बाहर खडे होकर अंधाधंूध फायरिग करते है। तीन गोलिया शो रूम के शीशे पर लगी लेकिन जिस समय यह घटना घटी उस समय सुमित शोरूम में नही था

मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस के हाथ एक सीसी फुटेज भी लगी है, जिसमें दो बदमाश जोकि अपने मुंह को पूरी तरहा से कवर किए हुए है उनके हाथ में एक पिस्तौल और दूसरी एक छोटी राइफल नजर आ रही है जिसके बाद सीआईए स्टाफ इन बदमाशो की तलाश के लिए निकल पडा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *