अंबाला। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को इन दिनों अपनी नौकरी की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता सता रही है। इसी को लेकर अंबाला शहर में कार्यरत कई HKRN कर्मचारी पूर्व मंत्री असीम गोयल से मिले और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुलाकात के दौरान कर्मचारियों ने अपनी जॉब सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठाए, जिस पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए नगर निगम कमिश्नर को फोन कर यह स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी की नौकरी से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी HKRN कर्मचारी को जॉब से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और पूर्व मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि असीम गोयल का यह कदम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है।
HKRN कर्मचारी ने कहा:
“हम बहुत समय से अनिश्चितता में जी रहे थे। आज असीम गोयल जी से मिलकर राहत मिली है। हमें अब भरोसा है कि हमारी नौकरी सुरक्षित है।”
एक अन्य HKRN कर्मचारी ने कहा:
“सरकार की नीति अगर ऐसी ही रही और जनप्रतिनिधि हमारे साथ खड़े रहे, तो हम और बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे।”
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी HKRN कर्मचारी को नौकरी से न निकाला जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा:
“मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री खुद इस मुद्दे पर गंभीर हैं और उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं।”
HKRN कर्मचारियों की इस पहल और पूर्व मंत्री के समर्थन से एक बार फिर यह संदेश गया है कि कर्मचारी हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
