बॉलीवुड डेस्क: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं शादी की तस्वीरों के बाद अब कैटरीना कैफ ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
इन तस्वीरों में दोनों कपल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। सेरेमनी में दोनों के कपल फोटो देख सोशल मीडिया पर कमेंट का तांता लग गया है। फैंस तो इन तस्वीरों को देख दोनों के दीवाने हो गए हैं।
कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर ये तस्वीरें शेयर की है।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैटरीना ने लाइट क्रीम कलर का लंहगा पहना हुआ है वहीं हाथों और गले में फूलों की माला से बनी ज्वैलरी पहनी है।

पहली तस्वीर में कैटरीना अपने हाथों से विक्की को हल्दी लगा रही हैं। दूसरी तस्वीर में कैट पोज़ देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में विक्की की मां कैटरीना को हल्दी लगाते हुए नजर आ रही हैं।

वहीं चौथी तस्वीर में विक्की के भाई सन्नी अपनी परजाई जी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
