हरियाणा डेस्क: बेवजह लड़कों की पिटाई करना मानो आजकल एक ट्रेंड सा बन गया है। तभी तो महिलाओं के द्वारा युवाओं के पिटाई की कोई ना कोई वीडियो सामने आती रहती है। लखनऊ के बाद हरियाणा के पानीपत से भी एक महिला के द्वारा कारसवारों की सरेआम पिटाई का वीडियो सामने आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तस्वीरों में दिखाई दे रहे महिला और युवक भले ही नए हों लेकिन हालात इसमें वही है। उस वक्त लखनऊ में भी महिला ने कार चालक को सरेआम थप्पड़ जड़े थे, तो वहीं पानीपत से सामने आई इस वीडियो में भी महिला दो कार सवारो को चांटे जड़ती हुई नजर आ रही है।

महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जमकर पीटा
मिली जानकारी के मुताबिक, पानीपत के शेरा गांव के पास इस महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कार सवारों को जमकर पीटा।महिला ने सड़क पर ही कार सवार युवकों को न सिर्फ थप्पड़ मारे बल्कि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

महिला के पति ने भी की पिटाई
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। खुद पीटने के बाद महिला ने अपने पति को भी घटनास्थल पर बुलाया और उसने भी बल्ले से युवकों की पिटाई की। कार सवार युवकों पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं, पीड़ित युवकों का कहना था कि अगर हमसे कोई गलती हुई है तो पुलिस को बुलवाइए, लेकिन महिला और उसके रिश्तेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी। मारपीट का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई की थी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
