यमुनानगर में पत्नी से तंग आकर एक पति द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि यमुनानगर के जगाधरी वर्कशाप के रहने वाले साहिल ने देर रात घर से अपने भाई और मां को घर के बाहर भेज कर मफरल का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली , लेकिन उसने यह कदम उठाने से पहले उसने दस पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी व उसके परिवार को ठहराया है।
साहिल के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और पुलिस ने उस सुसाइड नोट को भी कब्जे में ले लिया जिसमें साहिल ने अपने सुसराल वालो के बारे में प्रताड़ित करने व पत्नी के अल्ग रहने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट में साहिल ने अपनी पत्नी के बारे में भी लिखा कि वह किसी और को चाहती है फिल्हाल सुसाइड नोट पर लिखी बातो पर लिखाई को लेकर पुलिस जांच कर रही है फिल्हाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
