Saturday , 25 July 2026

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आया Actress पूनम पांडे का बड़ा बयान !

बॉलीवुड डेस्क: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। राज कुंद्रा पर पर अश्लील वीडियो को लेकर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उन्हें मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी से जुड़े एक केस में गिरफ्तार किया है। इस बीच एडल्ट कंटेंट के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का बयान बी सामने आया है। पूनम पांडे ने कहा कि, उन्हें शिल्पा शेट्टी और उनके दो बच्चों की चिंता सता रही है। पूनम ने कुछ समय पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट में राज के खिलाफ केस फाइल किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये कहा पूनम पांडे ने

राज की गिरफ्तारी के बाद पूनम ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा- ‘इस वक्त मुझे शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के बारे में सोच कर दुख हो रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि वो लोग किन हालातों से गुजर रहे होंगे। इसलिए मैं इस मौके को अपने बारे में बात करने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहती हूं’

ये था मामला

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों पर बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज कराया था। पूनम का कहना था कि राज और सहयोगियों की कंपनी Armsprime Media में उन्होंने एक कॉन्ट्रैक्स साइन किया था और वो लोग उनका एप देख रहे थे। पूनम का आरोप था कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी कंपनी गैर कानूनी तरीके से उनका कंटेंट लेकर इस्तेमाल कर रही है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *