हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार की हरियाणा के मीडिया कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सरकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा सुविधा के समान मिलेगी । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे हरी झंडी भी दिखा दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा प्रदान की जाएगी
बता दें, कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा प्रदान की जाएगी। आयुष्मान भारत और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
- आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों और उनके आश्रितों को भी कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जाएगी।
- आपातकाल में जेल में रहे लोगों के परिजनों को भी इस तर्ज पर सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
- हिंदी आंदोलन से जुड़े लोगों के परिवारों को कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा लाभ मिलेगा। द्वितीय विश्व युद्ध के बंदियों के परिजनों को भी इसी तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा लाभ मिलेगा।
- निर्माण श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत योजना में कवर किया जाएगा
- 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले नम्बरदारों, चौकीदारों, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्करों के परिवारों को भी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
