Monday , 27 July 2026

चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपियों में से 1 हरियाणा का

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीम आर्मी चीफ पर हमला करने वाले 4 लोगों को यूपी और हरियाणा एसटीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया। पकड़े गये 4 आरोपियों में से 3 उत्तर प्रदेश के और 1 हरियाणा का रहने वाला है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें, भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर कार सवार युवकों ने देवबंद में जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने जानलेवा हमले में इस्तेमाल की गई कार को मिरगपुर गांव से बरामद किया। पुलिस ने जिस कार को बरामद किया उस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 70 डी 0278 है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *