बिहार डेस्क: कहते है जब प्यार परवान चढ़ता है, तो लोग दुनिया की परवाह नहीं करते। उन्हें अपने प्रेमी के अलावा कोई अच्छा नहीं लगाता। वो उसे पाने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है बिहार के सिवान जिले में। जहां एक शख्स ने किन्नर संग शादी रचा ली। ये शादी अब चर्चांओं का विषय बन चुकी है। वहीं, शख्स की किन्नर संग शादी रचाकर बेहद खुश है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों करीब छह महीने पहले एक-दूसरे से मिले। दोनों के बीच बातचीत हुई और देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने दुनिया की परवाह ना करते हुए एक दूसरे से शादी कर ली। हालांकि, विकास के परिजन इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं है।

शादी के बाद लोगों ने दिया आशीर्वाद
मिली जानकारी अनुसार मामला जिले के मैरवा बाजार के लंगड़पुरा गांव का है। गांव के निवासी लूटन राजभर के बेटे विकास राजभर ने किन्नर रितेश के संग गोपालगंज जिला के मीरगंज में एक किन्नर के घर शादी कर ली। इस दौरान कई किन्नर समेत अन्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार और सुखद दामपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
