AAJ KA RASHIFAL: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। आज के दिन कुछ राशि वालों को धन लाभ, सामाजिक यश और प्रेम जीवन में संतुष्टि मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं किस राशि का भाग्य आज चमकने वाला है…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज किसको मिलेगा किस्मत का साथ?
मेष (Aries)
ग्यारहवें भाव में चंद्रमा – धन और प्रेम का योग
शादी योग्य युवाओं को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होगा, लेकिन कार्यस्थल पर ध्यान भटक सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव।
वृषभ (Taurus)
दसवें भाव में चंद्रमा – कार्यस्थल पर सराहना, यश की प्राप्ति
काम में सफलता और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का दिन।
मिथुन (Gemini)
नवम भाव में चंद्रमा – मिश्रित फल, संयम जरूरी
धन खर्च अधिक रहेगा और कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी हो सकती है। दोपहर बाद सुधार के संकेत, घर के बड़ों का साथ मिलेगा।
कर्क (Cancer)
आठवें भाव में चंद्रमा – ध्यान और आत्ममंथन का दिन
गुस्से और नेगेटिव सोच से बचें। पुराना विवाद सताएगा, पर दोपहर बाद मूड हल्का रहेगा। विदेश से समाचार मिल सकते हैं।
सिंह (Leo)
सातवें भाव में चंद्रमा – गृहस्थ जीवन सुखद, काम में मन नहीं लगेगा
दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे, लेकिन शाम होते-होते चिड़चिड़ापन आ सकता है। कार्यस्थल पर अधिक काम का दबाव संभव।
कन्या (Virgo)
छठे भाव में चंद्रमा – यश और सफलता का दिन
धन का अच्छा प्रवाह, कार्य में उत्साह और व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन में धैर्य ज़रूरी।
तुला (Libra)
पंचम भाव में चंद्रमा – रचनात्मकता और लाभ का दिन
आपका लेखन, कला और विचार सराहे जाएंगे। खर्च की संभावना है, लेकिन सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
चतुर्थ भाव में चंद्रमा – सौंदर्य और शिक्षा में रुचि
नई चीजें खरीदने का मन बनेगा, लेकिन दोपहर बाद अस्थिरता आ सकती है। प्रेम में संयम जरूरी।
धनु (Sagittarius)
तृतीय भाव में चंद्रमा – मिलाजुला दिन, दोपहर बाद चिंताओं का समय
सुबह का समय उत्तम, दोपहर बाद मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकता है। दस्तावेज़ों पर साइन करने में सतर्कता बरतें।
मकर (Capricorn)
द्वितीय भाव में चंद्रमा – धार्मिक कार्यों में खर्च, लाभ के योग
मित्रों से मुलाकात और व्यापार में लाभ की संभावना है। आज निवेश से बचें।
कुंभ (Aquarius)
प्रथम भाव में चंद्रमा – ध्यान और आत्मिक शांति का दिन
नया काम मिल सकता है, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।
मीन (Pisces)
बारहवें भाव में चंद्रमा – सावधानी भरा दिन, मानसिक राहत दोपहर बाद
धन और स्वास्थ्य दोनों मामलों में सावधानी रखें। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
