Saturday , 25 July 2026

गुफा से बचाए गए नन्हें खिलाड़ियों ने कहा- ‘शुक्रिया’, थाई सरकार ने जारी किया VIDEO

थाईलैंड में मंगलवार को थाई नेवी सील द्वारा चलाया गया दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। वाइल्ड बोअर टीम के सभी 12 बच्चों और उनके कोच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाई प्रशासन ने एक वीडियो जारी किया है जिनमें अस्पताल में भर्ती बच्चों को दिखाया गया है। ये बच्चे हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर सभी का अभिनंदन कर रहे हैं और उन्हें बचाने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

एक वीडियो में अस्पताल के स्टॉफ को दिखाया गया है, जो इन बच्चों की दशा को देखकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो दुनियाभर में देखे और पसंद किए जा रहे हैं। यह पहला वीडियो है जिनमें बच्चों को दिखाया जा रहा है। कल खत्म हुए इस ऑपरेशन पर थाईलैंड को एक पर्व के तौर पर मनाया गया। पूरी दुनिया ने इस ऑपरेशन की सफलता पर खुशी जाहिर की है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *