नेशनल डेस्क: गुजरात के राजकोट शहर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने अपनी दूसरी महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्ट के अनुसार, नानामवा के भीमनगर में रहने वाली दूसरी पत्नी के घर में घुसकर पहली पत्नी ने 8 महिलाओं की मदद से उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, पहली पत्नी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर दूसरी पत्नी के आंख-कान और प्राइवेट पार्ट में मिर्ची का पाउडर भरकर पिटाई कर दी है। घटना के बाद दूसरी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, शापर में पत्नी नीतूबेन के साथ रहने वाले सुरेश कुकडीया नामक युवक ने 4 साल पहले भारतीबेन नामक महिला के साथ मंदिर में दूसरी शादी की थी। भारतीबेन नानामोवा के भीमनगर चौक में रहती है। सुरेश दूसरी पत्नी को समय-समय पर मिलने के लिए आता था। इसकी जानकारी सुरेश की पहली पत्नी नीतूबेन को पता चलते ही उसने 8 महिलाओं के साथ मिलकर भारतीबेन के घर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी और उसके कान-आंख और गुप्तांग में मिर्ची पाउडर भर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
