Sunday , 26 July 2026

बस अड्डे पर खड़े- खड़े आपस मे भिड़ गईं लड़कियां! किसी ने खीचें बाल, तो किसी ने दी गंदी गालियां!

रेवाड़ी\ हरियाणा:- रेवाड़ी में लड़कियों के 2 गुट के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में दो लड़कियों एक दूसरे पर जमकर थप्पड़- मुक्के बरसाती दिख रही थीं। वहीं दोनों गुट की कुछ लड़कियां उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस स्टैंड पर भिड़े लड़कियों के 2 गुट

वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी भीड़ के साथ दिखाई दे रहे हैं।दरअसल झगड़े का यह पूरा मामला रेवाड़ी शहर के बस स्टैंड का हैं। जहां सेक्टर- 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।

कॉलेज में हुई थी मामूली बात पर तू-तू, मैं- मैं

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में खुन्नस पनप गई। इसके बाद दोनों ही छात्राएं अपनी अन्य साथी स्टूडेंट्स के साथ घर जाने के लिए दोपहर बाद बस स्टैंड पर पहुंची थी। जहां फिर से तू- तू, मैं-मैं हुई। जिसके बाद एक लड़की शिकायत करने बस स्टैंड चौकी पहुंच गई।

दोनों के बीच हुइ्र जमकर हाथापाई

बात इतनी बढ़ी कि जब लड़की उसे बुलाने पहुंची तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों लड़कियों में थप्पड़- मुक्के भी चले। इस बीच उनके गुट की दूसरी छात्राओं ने भी हाथ साफ कर दिया। काफी देर हंगामा होता देख बस स्टैंड चौकी इंचार्ज राजेन्द्र व एचसी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों छात्राओ को छुड़ाया।

वीडियो हो रहा वायरल

बस स्टैंड पर लड़कियों के गुट के आपस में भिड़ने के बाद भीड़ जमा हो गई। इसी भीड़ में शामिल लोगों ने लड़कियों को छुड़ाने की बजाए वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिन्हें बाद में वायरल कर दिया गया। बाद में यही वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *