Monday , 27 July 2026

सूने पड़े सिनेमाहाॅल में फिर से गुजेंगी दर्शकों के सीटी और तालियों की आवाज

लगभग 7 महीने के लंबे इंताजर के बाद आखिरकार अब जाकर सिनेमा हॉल खुलने जा रहे हैं। हालांकि कोरोना काल के चलते नई फिल्मों के लिए फिल्म प्रेमियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि सिनेमाघर संचालकों ने एक पंजाबी मूवी के तीन शो जरूर रखे हैं। जो कल से शुरु हो जाएंगे। सरकार की हिदायतों के अनुसार आज यानि 15 अक्टूबर से सिनेमा हाल खोले जाने थे, लेकिन फतेहाबाद में सिनेमाघर संचालकों द्वारा इसे खोलने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। हो सकता है कि आने वाले कल यानि 16 अक्टूबर से सिनेमाहाल खोल भी दिए जाएंगे। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकार द्वारा जारी की गई गाईड लाइन को सिनेमा संचालक पूरा करने का दावा कर रहे हैं। सिनेमाघर संचालकों का कहना है कि वे सरकार द्वारा जारी हिदायतों को ध्यान में रख कर ही चलेंगे। हाल में एंट्री से पूर्व आने जाने वालों का रिकार्ड, मास्क, सैनेटाईजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। हाल की क्षमता से 50 प्रतिशत कम लोगों को एक बार में हाल में बैठने की अनुमति होगी, इसके लिए हाल में लगी कुर्सियों को भी रिजर्व कर दिया गया  है

साथ ही हाल के बाहर ऑटोमेटिक सैनेटाइजर मशीन लगाई गई है और हॉल के अंदर भी पूरी तरह से सैनेजेशन किया गया है। फिलहाल उनकी ओर से तैयारियां तो पूरी हैं अब सिनेमा प्रेमियों की बारी है कि वे कितना तैयार हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *