Saturday , 25 July 2026

कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बीते 24 घंटों में सामने आए इतने नए केस

नेशनल डेस्क: भारत कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी पकड़ रहा है। अब हाल ये हैं कि,कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब अमेरिका से भी आगे निकल गया है। दुनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा केस भारत में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 332,730 नए कोरोना केस आए और 2263 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि 193,279 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले बुधवार को देश में 314,835 नए केस आए थे। अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तो वहीं, ​​​​​मौतों का आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले गुरुवार को 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया था और मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं। ब्राजील में एक से दो हजार मौतें हो रहीं हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *