सोहना, 6 नवंबर (सतीश कुमार राघव): सोहना में उस समय बेटी बचाओ अभियान की धज्जियां उड़ती दिखी जब एक मनचला शराब के नशे में धुत युवक अपने ऊपर हल्दी लगा कर एक नाबालिग छात्रा के घर छात्रा से शादी करने के लिए पहुंच गया और छात्रा के घर पर जाकर बबाल काटने लगा।जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सोहना के वार्ड नंबर 18 का रहने वाला गौतम नामक युवक बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का काफी समय से स्कूल व ट्यूशन जाते समय गलत नियत से पीछा करता था लेकिन कल सुबह तो मनचले युवक ने कमाल ही कर दिया जो शराब के नशे में घुत होने के बाद अपने शरीर पर हल्दी लगाकर छात्रा के घर ही पहुंच गया और वहां पर जाने के बाद नाबालिग छात्रा के साथ शादी करने के लिए हंगामा करने लगा ।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया व सिटी थाना ले आई जहाँ आरोपी युवक के खिलाफ पीड़िता छात्रा की माँ के बयानों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ घर मे घुसकर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी युवक को भोंडसी जेल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
