Thursday , 10 September 2026

50 हज़ार रिश्वत लेते एसपी का रीडर गिरफ्तार 

मोहाली विजिलेंस ब्यूरो टीम डीएसपी तेजिंदर सिंह संधू और इंस्पेक्टर सतवंत सिंह सिधु ने ट्रैप लगाकर एएसआई गुरबिंदरजीत सिंह जो कि सुपरिटेंडेंट पुलिस -डी फरीदकोट ) का रीडर है। शिकायतकर्ता से 50 हज़ार  रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर सतवंत सिंह संधू ने बताया कि कोटकपूरा के शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार सचदेवा ने उन्हें शिकायत दी थी कि एसपी के रीडर उससे 1 लाख की मांग कर रहा है। जिसका नाम एएसआई गुरबिंदरजीत सिंह है । जो कि धोखाधड़ी के मामले से बाहर निकलने और क्लीन चिट देने के एवज में 1 लाख की मांग कर रहा है। लेकिन शिकायतकर्ता के कहने पर एएसआई 50 हज़ार लेने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद ट्रैप लगाकर उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *