सोहना, 12 अक्तूबर (सतीश कुमार राघव): अक्टूबर सोहना में एक सिर फिरे युवक ने एक युवती को बीच सड़क पर पकड़ कर युवती के साथ अश्लील हरकत की..जब युवती ने विरोध किया तो युवक ने युवती के साथ मारपीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता ने ममले की शिकायत पुलिस को जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामला सोहना की शिव कालोनी वार्ड नंबर पाँच का है। आरोपी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पीड़िता अपनी बहन के साथ कहीं काम से जा रही थी। आरोपी ने पहले तो युवती को मोटरसाइकिल से टक्कर मारी और बाद में पीड़िता का गलत नियत से हाथ पकड़ लिया और बीच सड़क उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती के विरोध करने पर न केवल आरोपी युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि युवती से मारपीट भी की।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कारर्वाई शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
