Sunday , 26 July 2026

कैसे पिता धोनी के नक्शेकदम पर चलने को तैयार है बिटिया जीवा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी की बेटी जीवा सोशल मीडिया पर एक बड़ी सेलिब्रिटी हो चुकी हैं। उनकी तस्वीरों के चाहने वाले बहुत हैं। ताजा तस्वीर में जीवा अपने पिता की ही तरह गेजेट्स के साथ खोई हुई हैं। दोनों की यह एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फौरन वायरल हो गई.इस तस्वीर में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ हैं और यहां वे टीम इंडिया की ट्रेनिंग जर्सी में हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

यह तस्वीर उस समय की है जब धोनी टीम इंडिया के साथ टी20 और वनडे सीरीज के दौरान इंग्लैंड में थे। इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है और धोनी टेस्ट टीम से संन्यास ले चुके हैं।

 

तस्वीर की बात करें तो जीवा इसमें अपने आई पैड में काफी मग्न दिखाई दे रही हैं, वहीं धोनी भी अपने लैपटॉप पर मग्न हैं। दोनों को ही इस बात का कोई अहसास नहीं है कि आसपास क्या हो रहा है। इस फोटो के कैपशन में कहा भी गया है. जैसे पिता वैसी बेटी, एमएस धोनी और जीवा अपने गजेट्स में व्यस्त हैं।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *