Monday , 27 July 2026

तेज रफ्तार कार से कुचला रेहड़ी चालक, मौके पर मौत 

फतेहाबाद, 10 अक्टूबर(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बीती रात एक एडवोकेट की तेज रफ्तार कार ने एक रेहड़ी वाले को कुचल डाला। इस हादसे में रेहड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार एडवोकेट गंभीर रूप से घायल हैं। घायल एडवोकेट को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भट्टू रोड पर फतेहाबाद की तरफ से एक्स स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आ रही थी जिसने भोडिया खेड़ा गांव की तरफ से आ रहे सब्जी रेहड़ी चालक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी चालक कई फुट हवा में उछला और गाड़ी के आगे ही आ गिरा। गाड़ी  कुचलने से रेहड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मृतक रेहड़ी चालक के भतीजे राजेश बंसल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा जहां उसे पता चला कि स्विफ्ट कार चालक ने उसके चाचा को टक्कर मारी है। राजेश बंसल के मुताबिक कार चालक की हालत देखकर स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि कार चालक नशे में था। फिलहाल पुलिस ने रेहड़ी चालक का शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *