पलवल, 30 अगस्त(सौरभ वर्मा):पलवल पुलिस को पृथला -दुधोला रोड पर एक ट्रक के क्लीनर की लाश बरामद हुई है। मृतक के शरीर पर खून व तेजधार हथियार से लगी चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस को जहां से लाश बरामद हुई उससे थोड़ी दूर चनों से भरा एक ट्रक भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जाँच अधिकारी हनीश खान ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पृथला के पास शव के पड़े होने की सुचना मिली। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पतालभिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के हाथ पर दिनेश लिखा पाया और उसके पास से मिले कागजो से उसकी शिनाख्त सुभाषपुरा मध्य्प्रदेश निवासी दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सुचना दे दी। सुचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर आ गए और पुलिस को जानकारी दी कि दिनेश ट्रक क्लीनर था तथा वह चना लेकर चालक के साथ फरीदाबाद जा रहा था। परिजनों ने यह बताया कि दिनेश की लगभग 2 साल पहले ट्रक चालक से साथ किसी बात को लेकर झग़डा भी हुआ था। उन्होंने ट्रक चालक पर ही हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने ट्रक छोड़कर गायब हुए चालक भी तलाश शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
