Sunday , 13 September 2026

पुरानी रंजिश के चलते युवक का अपहरण

फतेहाबाद, 13 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के गांव खेरातीखेडा में युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव खैराती खेड़ा में एक जीजा ने अपने ही साले का पुरानी रंजिश के चलते अपहरण कर लिया। पुलिस ने अपहरण हुए युवक को बरामद कर लिया है। और इस मामले में  पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो इस अपहरण में शामिल थे।
सूत्रों के मुताबिक गांव खेरातीखेड़ा निवासी संदीप की बहन ने फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र के साथ लव मैरिज की थी। इसके बाद एक दिन सुरेंद्र का भाई अजविंद्र संदीप के घर आ गया और उसकी बहन से छेड़छाड़ की। इस मामले में संदीप ने पुलिस को अजविंद्र के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अजविंद्र को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इसी बात का बदला लेने के लिए सुरेंद्र ने संदीप का अपहरण करने की साजिश रची। जब संदीप अपने साथी के साथ अपने घर की तरफ आ रहा था तो सुरेंद्र ने अपने साथियों के साथ रॉड से हमला कर उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने शिकायत के बाद नाकाबन्दी कर संदीप को बाईपास सिरसा से बरामद कर लिया। डीएसपी ने बताया कि सुरेंद्र व उसके दोस्त ढाणी छतरियां निवासी अजय, फतेहाबाद के रहने वाले अजय, गोली, गुरजंत उर्फ जंटी, गौरव को गिरफ्तार कर लिया। बाकि 2 की तलाश की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *