Saturday , 25 July 2026

जमीन को लेकर हुए झगड़े में पुलिसकर्मी ने भतीजे और भाभी पर चलाई गोली

पलवल, 25 जून(सौरभ वर्मा):  फौज से रिटायर्ड और हरियाणा पुलिस में कार्यरत कर्मचारी ने जमीनी विवाद के चलते अपने भतीजे और भाभी को गोली मार दी। जिसमें भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना पलवल के गांव घर्रोट की हैं। जहाँ आर्मी से रिटायर्ड होकर ह‌रियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात भगवत ने आज जमीन को लेकर हुए झगडे में अपनी भाभी और भतीजे पर गोली चला दी, जिसमें 23 वर्षीय हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की माँ गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हरकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवा दिया और शव का  पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। बता दे पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामल की जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *