फतेहाबाद, 21 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूली बच्चों ने योग दिवस के अवसर पर यहाँ योगा किया और स्वस्थ रहने की शपथ ली। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति वित्त विभाग की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने की। कार्यक्रम में बीजेपी के जिला प्रधान वेद फुला सहित स्थानीय स्तर के अन्य नेतागण भी उपस्थित रहे। सुनीता दुग्गल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने योग के जरिए पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। आज पूरी दुनिया इसका लोहा मान रही है। उन्होंने कहा कि योग अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ एकता का पाठ भी पढ़ाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
