सोहना, 19 जून(सतीश सचदेवा): व्यापारियों पर लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर व्यापार मंडल अब एक मुहिम चला रहा है l इसी मुहिम के तहत आज व्यापार मंडल के सदस्य प्रत्येक दुकान पर गए और दुकानदारों से दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं जिन दुकानों में पहले से कैमरे लगे हुए हैं उनको सही तरह से डायरेक्शन देने का आग्रह कियाl वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि व्यापारियों पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं उसी पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यह मुहिम शुरू की है l इससे पहले शहर में घटित अपराधों में सीसीटीवी फुटेज के कारण ही अपराधियों को पकड़ा गया है l वहीं उम्मीद की जा रही है कि एक महीने के अंदर पूरे शहर को सीसीटीवी की निगरानी में कैद कर दिया जाएगा l
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हालांकि इससे पहले सोहना नगर परिषद ने पूरे शहर में सीसीटीवी लगाने का वादा तो किया था लेकिन वादा मात्र कोरा ही साबित हुआ lइसी को लेकर अब व्यापार मंडल सोहना ने इस मुहिम को शुरू किया है l
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
