Thursday , 20 August 2026

रोहतक में 20 अगस्त को बिजली शिकायतों की सुनवाई, इन जिलों के उपभोक्ता करा सकेंगे शिकायतों का समाधान

चंडीगढ़, 19 अगस्त। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 20 अगस्त 2026 को रोहतक में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच लगाया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्यवाही सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजीव गांधी विद्युत भवन, पावर हाउस, रोहतक के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी।

किन जिलों के उपभोक्ता ले सकते हैं हिस्सा?

रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी शिकायतें मंच के सामने रख सकेंगे।

मंच पर 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

इन शिकायतों पर होगी सुनवाई

उपभोक्ता गलत बिजली बिल, बिजली की दरों, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटर और वोल्टेज से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

हालांकि, बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और विद्युत दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई इस मंच पर नहीं होगी।

निगम ने बताया कि वित्तीय विवाद की शिकायत दर्ज कराने से पहले उपभोक्ता को नियमों के अनुसार निर्धारित राशि जमा करनी होगी। साथ ही शिकायतकर्ता को यह भी बताना होगा कि मामला किसी अदालत या अन्य फोरम में लंबित नहीं है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने संबंधित जिलों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोहतक पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और निवारण प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *