डेराबस्सी,28मई । पंजाबी गायक नवजोत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब 23 वर्षीय गायक का शव रविवार मध्य रात्रि बाद करीब एक बजे चंडीगढ के निकट डेराबस्सी से बरामद किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डेरा बस्सी के रामपुर सैनियान गांव में नवजोत सिंह का शव उनकी कार से कुछ मीटर के फासले पर पाया गया। उनके शरीर पर चार-पांच गोलियों के निशान पाये गए। डेराबस्सी थाने के इंस्पेक्टर महिन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार रविवार रात घर न पहुंचने पर मोहाली में रहने वाला परिवार गायक नवजोत सिंह को बडी बेचैनी के साथ खोज रहा था। महिन्द्र सिंह के अनुसार गायक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
