Sunday , 13 September 2026

मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने दिखाई दबंगाई : देखिए वीडियो

करनाल सेक्टर-14 कृष्णा मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीए अभिमन्यु के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह और भाजपा नेता अशोक सुखीजा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीट दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीन बाउंसरों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि अभिनेता सुनील शेट्टी के पास जाते समय बाउंसरों ने मुख्यमंत्री के पीए को रोका। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। घटना के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी दो मिनट की स्पीच देकर तय कार्यक्रम से पहले ही वहां से निकल गए।
बता दे चैंप कैश के संचालक के देहांत के बाद कृष्ण मंदिर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया था। एक मई को महेश वर्मा ने कैश चैंप की स्थापना की थी। कुछ ही महीने पहले उनका देहांत हो गया था। मंगलवार को कार्यक्रम में चैंप कैश की टीम को अभिनेता सुनील शेट्टी के हाथों सम्मानित किया जाना था।  कार्यक्रम में सीएम के पीए, ओएसडी और अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे थे। इसी बीच पीए अभिमन्यु सुनील शेट्टी के पास जाने लगे तो बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया। इससे विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि चैंप कैश कंपनी ने ही सुनील शेट्टी की सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किए हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *