Sunday , 26 July 2026

जन आक्रोश रैली का न्यौता देने सिरसा पहुंचे तंवर

29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को सफल बनाने में कांग्रेस नेता पुर जोर कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता हर जिले में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। इसी के मद्देनजर आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली का निमंत्रण देने सिरसा पहुंचे यहाँ कांग्रेस भवन में एक कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन कर सभी को दिल्ली में होने वाली रैली का न्यौता दिया। लम्बे आरसे बाद आज ज़िले के अधिकतर कांग्रेस नेता एक मंच पर नज़र आये। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा ज़िले से आज एक सन्देश प्रदेश भर में जायेगा की सभी कोंग्रेसी एक है और आने वाले समय में सभी बड़े नेता एक मंच पर नज़र आएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा की आज सभी कांग्रेस नेता एक मंच पर इकठे हुए है,अक्सर कांग्रेस में गुटबाज़ी की बाते की जाती थी,आज सिरसा से एक सन्देश प्रदेशभर में दिया है की कांग्रेस एक है,इस मंच पर ज़िले के सभी नेता पहुंचे है.आने वाले समय में सभी बड़े नेता एक मंच पर नज़र आएंगे। अशोक तंवर ने कहा की जनाक्रोश रैली में सभी एक रंग में दिखेंगे,इस बार किसी भी नेता की अपनी कोई अलग पहचान नहीं होगी। कोई रंग भेद नहीं होगा। हमारा लक्ष्य 2019 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बसपा इनेलो के गठबंधन पर तंज कस्ते हुए कहा की जिन लोगो को कई बार प्रदेश की जनता ने नकार दिया हो चाहे वो दो मिलकर तीन मिलकर आ जाये कुछ नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा की जनता और कार्यक्रताओ में ज्यादा आक्रोश पैदा हुआ है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *