Sunday , 26 July 2026

विवाह में फिजूल खर्च की बजाय गरीब कन्याओं करवाए विवाह: बाबा ब्रहमदास

सिरसा के डेरा भूमणशाह आश्रम में आज 12 गरीब लडकियों का सामूहिक विवाह करवाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डेरा भूमणशाह के सेवादार रोशनलाल कंबोज, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ अशोक तंवर, अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह सहित अनेक नेताओं ने शिरकत की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाबा ब्रहमदास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डेरा भूमणशाह हमेशा मानवता भलाई के लिए तत्पर रहता है। लोगों द्वारा शादी विवाह पर किए जाने वाले खर्च को फिजूल खर्च बताते हुए गरीब लडकियों की शादी में सहयोग करने की बात कही।

डेरे में अनेक प्रकार के मानवता भलाई के काम होते है जैसे कि युवाओ को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को प्रेरित किया जाता है, गरीब व्यक्ति की हरसंभव सहायता की जाती है। आज के कार्यक्रम के लिए मैं अपनी ओर से ओर डेरा भूमणशाह की ओर से ढ़ेर सारी बधाई देता हूँ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *