Sunday , 26 July 2026

यमुनानगर में नाबालिग से गैंग रेप, जान पहचान के युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

यमुनानगर, 7 मई 2019 : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। घटना यमुनानगर के कस्बा जठलाना की है, जहाँ एक नाबलिग को उसी के जान पहचान के तीन युवक बहला फुसला कर अपने साथ खेतों में बने एक डेरे पर ले गए और वहां उसे कोई नशीला प्रदार्थ पिला दिया। उसके बाद आरोपियों ने नाबालिग की बेहोशी का फयदा उठाकर गैंग रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी ,जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद उसे काउंसलिग के लिए सीडब्ल्यूसी के पास भेज दिया। फिलाहल पुलिस ने पीडिता के ब्यान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप सहित कई संगीन धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *