सरकार द्वारा लागु की गई E- प्रणाली को लेकर सरपंचों में खासा रोष है जिसे लेकर आज प्रदेश भर में सरपंचों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सरकार की E- प्रणाली को लेकर जिला महेन्द्रगढ़ सरपंच एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक नारनोल खण्ड कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान सरपंच विष्णु डाबड़ ने की। बैठक के दौरान E- पंचायत प्रणाली के विरोध में सभी ग्राम सरपंच व ग्राम सचिवों ने एकमत फैसला लिया की कोई भी सरपंच व ग्राम सचिव E- पंचायत प्रणाली पर कार्य नहीं करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक के बाद सभी सरपंच व सचिव इकट्ठा होकर शहर के मुख्य मार्ग से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
