सचिन नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत। मामला सिरसा के शांतिनगर का है। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जेल वार्डन सहित 4 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक सचिन का भादरा के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था और वहीँ पर जेल वार्डन और कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था, जिसके चलते उन्होंने सचिन की हत्या कर दी।
हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जाँच के आदेश भी जारी किए गए है। वहीँ जेल वार्डन विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
