लुधियाना के टिब्बा रोड पर कार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से भड़की भीड़ ने कार के ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक गाड़ियों की सेल परचेज का काम करने वाला 45 साल का संजीत अपनी कार में अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने टिब्बा रोड पर एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी कार से एक बच्चा टकरा गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस पर गुस्साई भीड़ ने कार को घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार चालक संजीत को कार से बाहर निकाला और उसे पीट-पीटकर बेसुध कर दिया। गंभीर हालत में संजीत को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
