नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिका को तीन युवकों ने बनाया अपनी हवस का शिकार। मामला जूई तोशाम मार्ग पर स्थित एक गांव का है लड़की जब शौच के लिए घर से बहार गई तो तीन युवक उसे जबरदस्ती कार में डाल कर खेतों में ले गए जहाँ उन्होंने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया लड़की को होश आया तो उसने खुद को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पाया। लड़की ने घर जा कर परिजनों को घटना बताई और घटना की शिकायत पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ पोस्को एक्ट 376 डी,363 व 366ए धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
