कुरुक्षेत्र के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से 9वी क्लास का क्वेश्चन पेपर लीक होने के चलते पेपर पोस्टपोन कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुछ शरारती बच्चों ने उस रूम का ताला तोड़ कर, जिसमे पेपर रखवाए गए थे, वहां से पेपर चुरा लिया। इस बात की खबर जैसे ही स्कूल प्रशासन को लगी तो उन्होंने तुरंत इसकी सुचना सम्बंधित अधिकारीयों सहित पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दी। फ़िलहाल कार्रवाई के मद्देनजर पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया है,जबकि कुछ अन्य छात्रों पर भी पेपर लीक करने का आरोप हैं।
जानकारी के अनुसार इस सब में शिक्षा विभाग की लापरवाही शामिल है, जिसके चलते ये सब हुआ। जाँच के दौरान ये सामने आया कि परीक्षा के क्वेश्चन पेपर्स बच्चों से ही रखवाए गए, जिसके उपरांत बच्चों ने ताला तोड़कर पेपर चुरा लिए और पेपर लीक हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
