फरीदाबाद। एक बैंक्वेट हॉल में शादी की रिसेप्शन पार्टी में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार आधी रात के बाद की है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने एसीपी क्राइम राजेश चेची पर हत्या के सुबूत मिटाने का आरोप लगाकर शुक्रवार को बीके अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इससे जाम की स्थिति बन गई। परिजनों ने एसीपी के खिलाफ भी लिखित शिकायत दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पार्टी में शराब भी चल रही थी, इस वजह से विनोद खटाना ने दर्शन को फोन करके पार्टी में बुला लिया। यहां इनके अलावा 7-8 अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि पार्टी के दौरान ही लगभग 1 बजे विनोद ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दर्शन कौशिक की आंख में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि दर्शन की मौत के बाद विनोद खटाना ने एसीपी क्राइम राजेश चेची को फोन कर दिया। जिसके कुछ देर बाद राजेश चेची वहां पहुंच गए। आरोप है कि राजेश चेची ने सुबूत मिटवा दिए। हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर गायब करवा दी और आरोपी विनोद को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि विनोद को 1 बजे गोली मारी गई थी लेकिन उन्हें लगभग 3 बजे सूचना दी गई। इस बीच सभी सुबूतों को मिटा दिया गया।
एसीपी राजेश चेची का कहना है कि मृतक दर्शन कौशिक व विनोद सिंह दोनों अच्छे दोस्त थे। आरोपी विनोद उसका जानकर हैं और उसका फोन जरूर आया था। जब वह वहां गया तो भूपानी थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। तो वह वहां से तुरंत बहार आ गए । उनका कहना है कि इस हत्याकांड में जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।
भूपानी थाना के एसएचओ विनोद कुमार का कहना हैं कि मृतक दर्शन कौशिक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और कार्रवाई की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
