Monday , 27 July 2026

सेना के जवान ने फांसी लगा की आत्महत्या

सेना के 31 वर्षीय एक जवान ने कथित तौर पर छत से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवलाली कैंप पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कृष्ण नागु कोल्हे कोल्हापुर के रहने वाले थे और यहां देवलाली के एमटी पार्क यूनिट में काम करते थे।

अधिकारी ने बताया कि जवान ने कल शाम यूनिट में कार रखने वाली जगह की छत से लटककर फांसी लगा ली।

अधिकारी के अनुसार कोल्हे का तबादला हाल ही में राजस्थान से देवलाली में हुआ था।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *