Sunday , 20 September 2026
भिवानी में 2 बच्चों की मां की मौत,
भिवानी में 2 बच्चों की मां की मौत,

भिवानी में 2 बच्चों की मां की मौ*त, पति पर प्रता*ड़ना का आरोप|

भिवानी: जिले के गांव मिलकपुर में करीब 30 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि महिला को उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारता-पीटता था और घरेलू विवाद के चलते वह काफी समय से परेशान थी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतका की पहचान मित्तल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी करीब 14 साल पहले गांव मिलकपुर में हुई थी और उसके दो बेटे हैं।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

मृतका के भाई सोनू, निवासी गांव सिपर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसका जीजा शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में बहन के साथ झगड़ा और मारपीट करता था।

सोनू के मुताबिक, शुक्रवार को उसके जीजा का फोन आया और बहन की मौत की जानकारी दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला कमरे में बेड पर मृत अवस्था में मिली।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।

पति के खिलाफ केस दर्ज

बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, पुलिस को गांव मिलकपुर में महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में महिला द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *