Monday , 14 September 2026

Anushka Sharma शादी के बाद बनीं ममता, ऐसा होगा वरुण-अनुष्का का लुक

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के साथ पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधी अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग में बिजी हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार वरुण धवन के साथ जमेगी। मंगलवार को ‘सुई धागा’ के स्टार्स ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें दोनों एकदम हटके अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म में वरुण मौजी तो अनुष्का ममता का किरदार निभाएंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौजी और ममता का फर्स्ट लुक काफी अनोखा लग रहा है। वरुण इसमें शर्ट-पैंट के साथ मूंछों वाले लुक में दिख रहे हैं। फिल्म ‘बदलापुर’ के बाद वरुण ने यह लुक अपनाया है। जबकि फर्स्ट लुक में अनुष्का साड़ी लुक में किसी गांव की दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने माथे पर मौजी के नाम का सिंदूर लगा रखा है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *