Monday , 27 July 2026

पेप्सिको के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर

सोनीपत,03 अगस्त(पवन राठी) । सोनीपत कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में आज अज्ञात कारणों के चलते भयानक आग लग गई …सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची.. लेकिन जब तक आग ने भयानक रूप ले लिया था… फिलहाल 3 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है …लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया है ..फायर विभाग की मौके पर 14 गाड़ियां खड़ी हैं आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं …अधिकारियों का कहना है कि आपको जल्द काबू में किया जाएगा…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आग किस तरह से तांडव मचा रही है .आग का यह तांडव कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पेप्सीको के गोदाम में है. जिसमें कोल्ड ड्रिंक्स ,कुरकुरे ,नमकीन व अन्य सामान रखा गया था …आग ने गोदाम को पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया है …फायर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है ..लेकिन आग अभी तक नहीं बुझी है..

 

मौके पर मौजूद फायर विभाग के कर्मचारी जोगिंदर ने बताया कि कुंडली में स्थित एक पेप्सीको के नाम से गोदाम है …जिसमें कोल्डड्रिंक नमकीन कुरकुरे रखे हुए थे …अचानक आग लग गई जिसमें 10 से 12 गाड़ियां पहुंची हुई है. हाल फिलहाल अब काबू में आई है… जल्द ही आपको बुझा लिया जाएगा

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *