Friday , 28 August 2026
फरीदाबाद में मां पर ढाई साल के बच्चे

फरीदाबाद में मां पर ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर ब्लेड से हमला करने का आरोप, पुलिस ने किया हिरासत में|

फरीदाबाद: शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां पर अपने करीब ढाई साल के मासूम बच्चे की गर्दन पर तेजधार ब्लेड से हमला करने का आरोप लगा है। हमले के बाद बच्चा खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर में लहूलुहान मिला मासूम

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी के दौरान समय निकालकर रोजाना घर आते-जाते थे और बच्चों की स्थिति देखते थे।

बुधवार को भी पिता ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। दोपहर में घर लौटते समय उन्हें फोन पर बच्चे के घायल होने की जानकारी मिली। घर पहुंचने पर उन्होंने अपने ढाई साल के बेटे को खून से लथपथ हालत में देखा।

पिता ने आरोप लगाया कि बच्चे की गर्दन पर उसकी मां ने तेजधार ब्लेड से हमला किया।

डायल 112 की टीम ने दिया प्राथमिक उपचार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक, नबीनगर चौकी क्षेत्र में बच्चे के घायल होने की सूचना मिलते ही डायल 112 की ईआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

बच्चे की गर्दन से खून निकल रहा था। पुलिसकर्मियों ने ईआरवी में मौजूद फर्स्ट एड बॉक्स से पट्टी और जरूरी सामग्री निकालकर बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया।

इसके बाद पुलिस टीम बच्चे को तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से बच्चे की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

मां हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने बच्चे की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे पर कथित तौर पर हमला किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या वजह थी।

बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *